First consultation is free
Free tools
Theme

आने वाले कल का राशिफल

आने वाले कल का राशिफल एक ज्योतिषी भविष्यवाणी है जो आपकी राशि अनुसार आपको यह बता सकता है कि जीवन के अलग-अलग पहलुओं में आपका आने वाला दिन कैसा रहेगा। अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि कल का दिन में आपके प्रेम जीवन, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति क्या रहेगी , तो आप हमारा आने वाले दिन का राशिफल पढ़ सकते है। एस्ट्रोटॉक के अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा तैयार किया गया यह राशिफल वैदिक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है और सभी 12 राशियों के लिए सटीक भविष्यवाणियां देता है। निचे अपनी राशि चुन के अपना आने वाले कल का राशिफल पढ़े। 

 

मुफ्त परामर्श लें

अपनी राशि चुनें

सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल पढ़ें।

मेष
मेष
स्वामी ग्रह: मंगल
शुभ अंक:7शुभ रंग:

आज किसी बात को लेकर आपका मूड थोड़ा बदल सकता है। पेट में हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। कभी दिन अच्छा लगता है तो कभी थोड़ा मुश्किल, यह सामान्य है। चंद्रमा के मीन राशि में होने के कारण पैसों के मामले में आपको फायदा मिल सकता है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।

और पढ़ें
वृषभ
वृषभ
स्वामी ग्रह: शुक्र
शुभ अंक:6शुभ रंग:

आप अपनी भावनाओं को संभालना अच्छी तरह जानते हैं। आज दांत या मसूड़ों में हल्का दर्द हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें। सिंगल लोगों को दोस्तों के बीच कभी-कभी अकेलापन महसूस हो सकता है। मीन राशि में चंद्रमा के गोचर के प्रभाव से पैसों को लेकर चिंता करने के बजाय आज के दिन पर ध्यान दें। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि खुद को बेवजह तनाव न दें।

और पढ़ें
मिथुन
मिथुन
स्वामी ग्रह: बुध
शुभ अंक:5शुभ रंग:

आज परिवार के किसी सदस्य के लिए कुछ अच्छा करें, इससे आपको भी खुशी मिलेगी। खतरनाक खेल या बहुत जोखिम वाला काम करने से बचें, चोट लग सकती है। चंद्रमा के मीन राशि में गोचर के चलते किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है। कामकाज के मामले में दिन सामान्य रहेगा। हमारे ज्योतिषी कहते हैं कि आज अपनी बात साफ और शांति से रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

और पढ़ें
कर्क
कर्क
स्वामी ग्रह: चंद्र
शुभ अंक:7शुभ रंग:

अगर आज मन थोड़ा परेशान या भारी लग रहा है तो अपनी बातें लिखकर देखें, इससे मन हल्का होगा। फिलहाल आप खुद और अपने शरीर को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता भी मजबूत रहेगा। मीन राशि में चंद्रमा होने से काम को लेकर थोड़ी असंतुष्टि महसूस हो सकती है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि छोटी कोशिशों को नजरअंदाज न करें, यही आगे बड़ा फायदा देंगी।

और पढ़ें
सिंह
सिंह
स्वामी ग्रह: सूर्य
शुभ अंक:5शुभ रंग:

आज आप सामान्य से थोड़ा ज्यादा तनाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। सिंह राशि वालों का ध्यान इस समय पार्टनर की तलाश पर ज्यादा होगा। काम की जगह पर किसी से गलतफहमी हो सकती है। चंद्रमा के मीन राशि में गोचर का असर आपको धैर्य रखने की सीख देगा। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें।

और पढ़ें
कन्या
कन्या
स्वामी ग्रह: बुध
शुभ अंक:6शुभ रंग:

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुद में सुधार करने का है। अगर कोई गलत आदत है तो उसे छोड़ने की शुरुआत करें। नई रिलेशनशिप में आए लोगों के बीच प्यार और जुड़ाव बढ़ेगा। चंद्रमा के मीन राशि में होने से आपका ध्यान महंगी या दिखावे की चीजों के बजाय जरूरी चीजों पर रहेगा। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों के अनुसार, आज दिल खुला रखें, आपके आसपास अच्छी ऊर्जा है।

और पढ़ें
तुला
तुला
स्वामी ग्रह: शुक्र
शुभ रंग:

आप अपनी जिंदगी से काफी खुश हैं, फिर भी आज मन में कोई छोटी कमी महसूस हो सकती है। ब्लैडर से जुड़ी परेशानी होने की संभावना है, इसलिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। मीन राशि में चंद्रमा के गोचर चलते प्यार और बातचीत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों की किसी से अच्छी फ्लर्टिंग हो सकती है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि काम पर लोगों से थोड़ा ज्यादा जुड़ने की कोशिश करें।

और पढ़ें
वृश्चिक
वृश्चिक
स्वामी ग्रह: मंगल
शुभ अंक:3शुभ रंग:

आज आपकी भावनात्मक सेहत अच्छी रहेगी। फिर भी कुछ अच्छी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की कोशिश करें। सिंगल लोगों की मिथुन राशि के लोगों से अच्छी बॉन्डिंग होगी। चंद्रमा के मीन राशि में गोचर के फलस्वरूप काम से जुड़ी कोई नई सीख मिल सकती है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि खुद पर बेवजह दबाव न डालें, अच्छे मौके आपके रास्ते में हैं।

और पढ़ें
धनु
धनु
स्वामी ग्रह: गुरु
शुभ अंक:6शुभ रंग:

आज लोगों के बीच रहना और दोस्तों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए खाने में सावधानी रखें। पार्टनर के साथ अकेले समय बिताने का मौका निकालें। मीन राशि में चंद्रमा गोचर से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन में नई उम्मीद आएगी। हमारे ज्योतिषी कहते हैं कि आज खुद के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें।

और पढ़ें
मकर
मकर
स्वामी ग्रह: शनि
शुभ रंग:

आज आप किसी दोस्त या करीबी को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता कर सकते हैं। सांस या एलर्जी से जुड़ी हल्की परेशानी हो तो सावधानी रखें। सिंगल लोगों के लिए प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा का मीन राशि में गोचर आपके लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है। काम पर किसी सहकर्मी की अच्छी सलाह आपका काफी काम आसान कर सकती है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह जरूर याद रखें।

और पढ़ें
कुंभ
कुंभ
स्वामी ग्रह: शनि
शुभ रंग:

आज कभी-कभी आप बातों पर जरूरत से ज्यादा जल्दी प्रतिक्रिया दे सकते हैं, इसलिए थोड़ा शांत रहें। सेहत सामान्य रहेगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मीन राशि में चंद्रमा के गोचर के कारण काम और करियर को लेकर चिंता बढ़ सकती है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि आज कोई जल्दबाजी का फैसला लेने के बजाय पहले पूरी स्थिति को समझें।

और पढ़ें
मीन
मीन
स्वामी ग्रह: गुरु
शुभ अंक:2शुभ रंग:

पिछले कुछ समय से चल रही बातों के बीच आज आपको थोड़ा सुकून महसूस होगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, फिर भी अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ बेहद रोमांटिक समय बीतेगा। चंद्रमा के मीन राशि में गोचर होने के परिणामस्वरूप काम में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि नेतृत्व का मौका मिले तो पीछे न हटें।

और पढ़ें

अपनी राशि नहीं पता? जन्म विवरण से जानें →

आपकी राशि (चंद्र राशि) इस पर निर्भर करती है कि आपके जन्म के समय चंद्रमा कहाँ था — अपना जन्म विवरण भरें, हम आपका राशिफल खोल देंगे।

वैकल्पिक — खाली छोड़ने पर दोपहर 12:00 माना जाएगा

जीवन क्षेत्रों के अनुसार राशिफल

देखें कि आज सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्या होने वाला है।

कल के ग्रह गोचर

ग्रहों की चाल हर दिन बदलती है। ग्रह आपके दिन की ऊर्जा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। जैसे चंद्रमा भावनाओं और मूड को नियंत्रित करता है। सूर्य उत्साह, आत्मविश्वास और पहचान का प्रतीक है। बुध बातचीत और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है। शुक्र प्यार, विलासिता और भौतिक सुख से जुड़ा है। मंगल महत्वाकांक्षा और पहल का प्रतीक है। बृहस्पति और शनि विकास, अवसर, अनुशासन और लंबे समय की तरक्की से जुड़ी बातें का संकेत देता है। इन्हीं कारणों से हमारी अनुभवी ज्योतिषियों की टीम सभी 12 राशियों के लिए व्यक्तिगत रूप से कल का राशिफल तैयार करने के लिए हर ग्रह की चाल और स्थिति का अध्ययन करती है। यह जानने के लिए कि कल का दिन आपके लिए क्या लेकर आ रहा है, यहां पढ़ें।

आज का राशिफल पढ़ने के फायदे

राशिफल सिर्फ यह नहीं बताता है कि भविष्य में क्या हो सकता है, बल्कि यह जागरूकता, आत्म-चिंतन और रोजमर्रा के जीवन में सोच-समझकर आगे बढ़ने की आदत मजबूती देता है।

01
राशिफल नया नजरिया देता है

राशिफल आपको अपनी रोजमर्रा की स्थितियों को एक नए नजरिए से देखने में मदद करता है। अगर आप अपने बारे में, अपने करियर के बारे में या रिश्ते के बारे में कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो राशिफल आपको नया नजरिया पाने और आगे बढ़ने से पहले रुककर सोचने में मदद करता है।

02
खुद को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है

आप अपना राशिफल पढ़ने के लिए समय निकालें। इससे आपको अपने विचारों, खूबियों, भावनाओं, संभावनाओं और चुनौतियों के बारे में बेहतर समझ मिलेगी। राशिफल खुद के बारे में जानने और जीवन में आपके लिए क्या मायने रखता है, इस पर विचार करने में मदद करता है।

03
जीवन के लिए एक मकसद तैयार करता है

राशिफल आपको भविष्य में आने वाले मौकों का पूरा लाभ उठाने और मुश्किलों से निपटने में मदद करता है। यह आपको अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोचने के लिए भी प्रेरित करता है और आपको अपने इरादे तय करने और रोजमर्रा के अनुभवों को सकारात्मकता के साथ जीने का अवसर प्रदान करता है।

12 ग्रहो का जीवन पर प्रभाव

☉
सूर्य

जीवन शक्ति, अधिकार, अहंकार और नेतृत्व का प्रतीक — आत्मा और आत्म-बोध।

☽
चंद्रमा

मन, भावनाओं, अंतर्ज्ञान, सुख और मातृ ऊर्जा को नियंत्रित करता है।

♂
मंगल

ऊर्जा, साहस, उत्साह और शारीरिक शक्ति पर शासन करता है — योद्धा की महत्वाकांक्षा।

☿
बुध

बुद्धि, संवाद, तर्क, व्यापार, शिक्षा और चतुराई का स्वामी।

♃
बृहस्पति

ज्ञान, विकास, भाग्य, गुरु और नैतिक विस्तार लाता है।

♀
शुक्र

प्रेम, सौंदर्य, विलासिता, रिश्ते और कलाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

♄
शनि

अनुशासन, कर्म, धैर्य और विलंब व प्रयास के माध्यम से सहनशक्ति सिखाता है।

☊
राहु

उत्तरी नोड — महत्वाकांक्षा, जुनून, विदेशी लाभ, नवाचार और भ्रम।

☋
केतु

दक्षिणी नोड — वैराग्य, आध्यात्मिकता, पूर्वजन्म कर्म और मुक्ति।

अनुकूलता

आपके सितारे कितने अनुकूल हैं?

किसी भी जोड़ी पर टैप करें और देखें कि कैसे मिलता है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

कुछ चीजों को पहले से करना बुरा नहीं होता है और यदि आप जीवन में एक कदम आगे रहना चाहते हैं, तो कल का राशिफल आपकी मदद कर सकता है। अपना कल का राशि भविष्य पढ़ने से आपको एक संकेत मिल जाता है कि सितारे कल के दिन आपके लिए क्या योजना बना रहे हैं। आने वाले कल का राशिफल चंद्रमा की चाल और उसके वास्तव में होने से पहले की स्थिति का अध्ययन है और उसी के आधार पर इस बात का पता लगाया जाता है कि आने वाले दिनों में आपके लिए क्या परिणाम होगा।