First consultation is free
Free tools
Theme

आज का राशिफल - Rashifal Today

आज का राशिफल आपके ग्रह-नक्षत्रों की दैनिक स्थिति का फलादेश है, जो आपको आज मिलने वाली सफलताओं, चुनौतियों और अवसरों का पूर्व भविष्यफल देता है। करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यफल पढ़ने के लिए अपनी चंद्र राशि चुनें और अपना दैनिक राशिफल पढ़ें!

मुफ्त परामर्श लें

अपनी राशि चुनें

सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल पढ़ें।

मेष
मेष
स्वामी ग्रह: मंगल
शुभ अंक:7शुभ रंग:

आज किसी बात को लेकर आपका मूड थोड़ा बदल सकता है। पेट में हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। कभी दिन अच्छा लगता है तो कभी थोड़ा मुश्किल, यह सामान्य है। चंद्रमा के मीन राशि में होने के कारण पैसों के मामले में आपको फायदा मिल सकता है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।

और पढ़ें
वृषभ
वृषभ
स्वामी ग्रह: शुक्र
शुभ अंक:6शुभ रंग:

आप अपनी भावनाओं को संभालना अच्छी तरह जानते हैं। आज दांत या मसूड़ों में हल्का दर्द हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें। सिंगल लोगों को दोस्तों के बीच कभी-कभी अकेलापन महसूस हो सकता है। मीन राशि में चंद्रमा के गोचर के प्रभाव से पैसों को लेकर चिंता करने के बजाय आज के दिन पर ध्यान दें। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि खुद को बेवजह तनाव न दें।

और पढ़ें
मिथुन
मिथुन
स्वामी ग्रह: बुध
शुभ अंक:5शुभ रंग:

आज परिवार के किसी सदस्य के लिए कुछ अच्छा करें, इससे आपको भी खुशी मिलेगी। खतरनाक खेल या बहुत जोखिम वाला काम करने से बचें, चोट लग सकती है। चंद्रमा के मीन राशि में गोचर के चलते किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है। कामकाज के मामले में दिन सामान्य रहेगा। हमारे ज्योतिषी कहते हैं कि आज अपनी बात साफ और शांति से रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

और पढ़ें
कर्क
कर्क
स्वामी ग्रह: चंद्र
शुभ अंक:7शुभ रंग:

अगर आज मन थोड़ा परेशान या भारी लग रहा है तो अपनी बातें लिखकर देखें, इससे मन हल्का होगा। फिलहाल आप खुद और अपने शरीर को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता भी मजबूत रहेगा। मीन राशि में चंद्रमा होने से काम को लेकर थोड़ी असंतुष्टि महसूस हो सकती है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि छोटी कोशिशों को नजरअंदाज न करें, यही आगे बड़ा फायदा देंगी।

और पढ़ें
सिंह
सिंह
स्वामी ग्रह: सूर्य
शुभ अंक:5शुभ रंग:

आज आप सामान्य से थोड़ा ज्यादा तनाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। सिंह राशि वालों का ध्यान इस समय पार्टनर की तलाश पर ज्यादा होगा। काम की जगह पर किसी से गलतफहमी हो सकती है। चंद्रमा के मीन राशि में गोचर का असर आपको धैर्य रखने की सीख देगा। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें।

और पढ़ें
कन्या
कन्या
स्वामी ग्रह: बुध
शुभ अंक:6शुभ रंग:

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुद में सुधार करने का है। अगर कोई गलत आदत है तो उसे छोड़ने की शुरुआत करें। नई रिलेशनशिप में आए लोगों के बीच प्यार और जुड़ाव बढ़ेगा। चंद्रमा के मीन राशि में होने से आपका ध्यान महंगी या दिखावे की चीजों के बजाय जरूरी चीजों पर रहेगा। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों के अनुसार, आज दिल खुला रखें, आपके आसपास अच्छी ऊर्जा है।

और पढ़ें
तुला
तुला
स्वामी ग्रह: शुक्र
शुभ रंग:

आप अपनी जिंदगी से काफी खुश हैं, फिर भी आज मन में कोई छोटी कमी महसूस हो सकती है। ब्लैडर से जुड़ी परेशानी होने की संभावना है, इसलिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। मीन राशि में चंद्रमा के गोचर चलते प्यार और बातचीत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों की किसी से अच्छी फ्लर्टिंग हो सकती है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि काम पर लोगों से थोड़ा ज्यादा जुड़ने की कोशिश करें।

और पढ़ें
वृश्चिक
वृश्चिक
स्वामी ग्रह: मंगल
शुभ अंक:3शुभ रंग:

आज आपकी भावनात्मक सेहत अच्छी रहेगी। फिर भी कुछ अच्छी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की कोशिश करें। सिंगल लोगों की मिथुन राशि के लोगों से अच्छी बॉन्डिंग होगी। चंद्रमा के मीन राशि में गोचर के फलस्वरूप काम से जुड़ी कोई नई सीख मिल सकती है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि खुद पर बेवजह दबाव न डालें, अच्छे मौके आपके रास्ते में हैं।

और पढ़ें
धनु
धनु
स्वामी ग्रह: गुरु
शुभ अंक:6शुभ रंग:

आज लोगों के बीच रहना और दोस्तों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए खाने में सावधानी रखें। पार्टनर के साथ अकेले समय बिताने का मौका निकालें। मीन राशि में चंद्रमा गोचर से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन में नई उम्मीद आएगी। हमारे ज्योतिषी कहते हैं कि आज खुद के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें।

और पढ़ें
मकर
मकर
स्वामी ग्रह: शनि
शुभ रंग:

आज आप किसी दोस्त या करीबी को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता कर सकते हैं। सांस या एलर्जी से जुड़ी हल्की परेशानी हो तो सावधानी रखें। सिंगल लोगों के लिए प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा का मीन राशि में गोचर आपके लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है। काम पर किसी सहकर्मी की अच्छी सलाह आपका काफी काम आसान कर सकती है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह जरूर याद रखें।

और पढ़ें
कुंभ
कुंभ
स्वामी ग्रह: शनि
शुभ रंग:

आज कभी-कभी आप बातों पर जरूरत से ज्यादा जल्दी प्रतिक्रिया दे सकते हैं, इसलिए थोड़ा शांत रहें। सेहत सामान्य रहेगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मीन राशि में चंद्रमा के गोचर के कारण काम और करियर को लेकर चिंता बढ़ सकती है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि आज कोई जल्दबाजी का फैसला लेने के बजाय पहले पूरी स्थिति को समझें।

और पढ़ें
मीन
मीन
स्वामी ग्रह: गुरु
शुभ अंक:2शुभ रंग:

पिछले कुछ समय से चल रही बातों के बीच आज आपको थोड़ा सुकून महसूस होगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, फिर भी अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ बेहद रोमांटिक समय बीतेगा। चंद्रमा के मीन राशि में गोचर होने के परिणामस्वरूप काम में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि नेतृत्व का मौका मिले तो पीछे न हटें।

और पढ़ें

अपनी राशि नहीं पता? जन्म विवरण से जानें →

आपकी राशि (चंद्र राशि) इस पर निर्भर करती है कि आपके जन्म के समय चंद्रमा कहाँ था — अपना जन्म विवरण भरें, हम आपका राशिफल खोल देंगे।

वैकल्पिक — खाली छोड़ने पर दोपहर 12:00 माना जाएगा

जीवन क्षेत्रों के अनुसार राशिफल

देखें कि आज सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्या होने वाला है।

ग्रह गोचर राशिफल को कैसे प्रभावित करता है?

अलग-अलग ग्रह और ग्रहों का गोचर उस दिन की ऊर्जा को प्रभावित करते हैं। भावनात्मक खूबियां और कमियों को बारीकी से जानने के लिए विशेषकर चंद्रमा के गोचर का ध्यान दिया जाता है। शुक्र ग्रह की चाल प्रेम और वैवाहिक जीवन पर असर डालती है। वहीं बृहस्पति समृद्धि, अध्यात्म और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। सूर्य और बुध करियर, काम-काज और संचार कौशल पर असर डालता है। हमारे सत्यापित और अनुभवी ज्योतिषी ग्रहों की खगोलीय गतिविधियों का बारीकी से आकलन करके आपका सटीक आज का राशिफल तैयार करते हैं और दिन की जरूरी ज्योतिषीय जानकारी भी देते हैं। पढ़ें और जानें कि आज के राशिफल में ग्रह आपके लिए क्या लेकर आए हैं।

आज का राशिफल पढ़ने के फायदे

राशिफल सिर्फ यह नहीं बताता है कि भविष्य में क्या हो सकता है, बल्कि यह जागरूकता, आत्म-चिंतन और रोजमर्रा के जीवन में सोच-समझकर आगे बढ़ने की आदत मजबूती देता है।

01
राशिफल नया नजरिया देता है

राशिफल आपको अपनी रोजमर्रा की स्थितियों को एक नए नजरिए से देखने में मदद करता है। अगर आप अपने बारे में, अपने करियर के बारे में या रिश्ते के बारे में कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो राशिफल आपको नया नजरिया पाने और आगे बढ़ने से पहले रुककर सोचने में मदद करता है।

02
खुद को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है

आप अपना राशिफल पढ़ने के लिए समय निकालें। इससे आपको अपने विचारों, खूबियों, भावनाओं, संभावनाओं और चुनौतियों के बारे में बेहतर समझ मिलेगी। राशिफल खुद के बारे में जानने और जीवन में आपके लिए क्या मायने रखता है, इस पर विचार करने में मदद करता है।

03
जीवन के लिए एक मकसद तैयार करता है

राशिफल आपको भविष्य में आने वाले मौकों का पूरा लाभ उठाने और मुश्किलों से निपटने में मदद करता है। यह आपको अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोचने के लिए भी प्रेरित करता है और आपको अपने इरादे तय करने और रोजमर्रा के अनुभवों को सकारात्मकता के साथ जीने का अवसर प्रदान करता है।

12 ग्रहो का जीवन पर प्रभाव

☉
सूर्य

जीवन शक्ति, अधिकार, अहंकार और नेतृत्व का प्रतीक — आत्मा और आत्म-बोध।

☽
चंद्रमा

मन, भावनाओं, अंतर्ज्ञान, सुख और मातृ ऊर्जा को नियंत्रित करता है।

♂
मंगल

ऊर्जा, साहस, उत्साह और शारीरिक शक्ति पर शासन करता है — योद्धा की महत्वाकांक्षा।

☿
बुध

बुद्धि, संवाद, तर्क, व्यापार, शिक्षा और चतुराई का स्वामी।

♃
बृहस्पति

ज्ञान, विकास, भाग्य, गुरु और नैतिक विस्तार लाता है।

♀
शुक्र

प्रेम, सौंदर्य, विलासिता, रिश्ते और कलाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

♄
शनि

अनुशासन, कर्म, धैर्य और विलंब व प्रयास के माध्यम से सहनशक्ति सिखाता है।

☊
राहु

उत्तरी नोड — महत्वाकांक्षा, जुनून, विदेशी लाभ, नवाचार और भ्रम।

☋
केतु

दक्षिणी नोड — वैराग्य, आध्यात्मिकता, पूर्वजन्म कर्म और मुक्ति।

अनुकूलता

आपके सितारे कितने अनुकूल हैं?

किसी भी जोड़ी पर टैप करें और देखें कि कैसे मिलता है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

अपना आज का राशिफल पढ़ना आपके भविष्य की भविष्यवाणी करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। दैनिक राशिफल के माध्यम से भविष्य की भविष्यवाणी करना एक प्राचीन प्रथा है और आज भी प्रासंगिक है। कुंडली भविष्यवाणी विभिन्न ज्योतिषीय पहलुओं जैसे कि ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, तिथि और बहुत कुछ के आधार पर व्यक्ति के भविष्य की भविष्यवाणी की जाती है।

एस्ट्रोटॉक में हमारे पास अत्यधिक अनुभवी ज्योतिषियों की एक टीम है, जो सबसे प्रामाणिक दैनिक, आने वाले कल का राशिफल,  साप्ताहिक राशिफल, मासिक राशिफल और वार्षिक राशिफल बनाने का काम करते हैं। ज्योतिषियों द्वारा मुफ्त राशिफल आपको एक प्रामाणिक अंतर्दृष्टि देता है कि आपका भविष्य क्या हो सकता है और इसके लिए क्या किया जाना है। इस तरह आप जीवन में हमेशा दूसरों से एक कदम आगे रहते हैं और उन चीजों के बारे में आश्वस्त हो सकते हैं, जिन्हे आप अपने जीवन में प्राप्त करना चाहते है।

आप अपने आने वाले वर्ष की भविष्यवाणी हमारे राशिफल 2027 पर पढ़ सकते हैं। 

आज का राशिफल किस राशि पर आधारित है?

हमारा दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित होता है। ज्योतिष में चंद्रमा को विशेष स्थान प्राप्त है क्योंकि यह हमारे मन और भावनाओं के कारक हैं। इसलिए हमारे दैनिक जीवन में चंद्र ग्रह का विशेष प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषी चंद्रमा की चाल और स्थिति की गणना करके आज का राशिफल तैयार करते हैं। 

भारतीय ज्योतिष के अनुसार 12 राशियाँ हैं - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस भी राशि में स्थित होता है, वह आपकी चंद्र राशि कहलाती है। ज्योतिषी जातक की चंद्र राशि के आधार पर उसका दैनिक राशिफल लिखते हैं।

अगर आप अपनी चंद्र राशि नहीं जानते तो, यहाँ चंद्र राशि कैलकुलेटर पर जान सकते हैं।

राशिफल और कुंडली के फलादेश में अंतर क्यों होता है?

राशिफल और कुंडली दोनों ही ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति के आधार पर जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करते हैं, लेकिन दोनों के फलादेश में अंतर होता है। इसका मुख्य कारण यह है कि दैनिक राशिफल किसी दिन या अवधि के ग्रहों के प्रभाव की सामान्य भविष्यवाणी है, जो सभी लोगों के लिए उसकी राशि के आधार पर तैयार की जाती है।

दैनिक राशिफल में आज का दिन शुभ, पर अगले दिन के राशिफल में दिन चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दैनिक राशिफल का फलादेश ग्रहों के वर्तमान गोचर और उसके संभावित प्रभावों के आधार पर होता है। वही दूसरी तरफ कुंडली का विश्लेषण व्यक्ति की जन्म संबंधी जानकारी, लग्न, 12 भाव, व्यक्तिगत ग्रह दशा, मंगल दोष, कालसर्प दोष, साढ़ेसाती, महादशा आदि पर आधारित होता है। यह प्रभाव हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं होता है और इसी कारन ये राशिफल से काफी अलग हो  सकता है। 

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा, तो दैनिक राशिफल पढ़ सकते हैं। वहीं करियर, विवाह, प्रेम, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य आदि पर व्यक्तिगत स्थिति को जानने के लिए जन्म कुंडली का विश्लेषण अधिक विस्तृत जानकारी दे सकता है। जीवन में किसी प्रकार की समस्या है तो ज्योतिष से फ्री चैट कर व्यक्तिगत परामर्श ले सकते हैं।

दैनिक राशिफल किस समय पढ़ना चाहिए? 

राशिफल देखने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि सुबह राशिफल से मिले संकेतों के आधार पर आप अपनी दिनचर्या की योजना बना सकते हैं। taosaga पर आपकी राशि के आधार पर प्रेम, रिलेशनशिप, विवाह, करियर, धन, व्यवसाय और सेहत जैसे जीवन के अहम विषयों पर विस्तृत भविष्यफल  उपलभ्ध कराया जाता है।

आज के राशिफल में शुभ रंग, शुभ अंक, शुभ रत्न और शुभ मुहूर्त का प्रभाव

राशिफल में सभी 12 राशियों के लिए दैनिक भविष्यफल के साथ शुभ रंग, शुभ अंक, शुभ रत्न और शुभ मुहूर्त की जानकारी भी दी जाती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन सभी का विशेष महत्व होता है। इन शुभ तत्वों के प्रभाव से आपका दिन सकारात्मक बन सकता है।

राशिफल में बताए शुभ रंग को दिनचर्या में शामिल करने से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। शुभ अंक आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। शुभ मुहूर्त में किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बनाना अनुकूल माना जाता है। जबकि शुभ रत्न धारण करने से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ सकती है। इस प्रकार ये सभी तत्व आज के राशिफल के महत्वपूर्ण पहलू हैं, जो आपके दिन को बेहतर और शुभ बनाने में सहायक हो सकते हैं। इसलिए आज का राशिफल पढ़ते समय इन शुभ चीजों को नंजरअंदाज न करें।

रिचा
लेखक:रिचा
राजा व्यास
समीक्षक:राजा व्यास

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, रोज राशिफल पढ़ने से दिन की ऊर्जा, संकेत और संभावित चुनौतियों का पता चलता है, जिससे किसी कार्य के लिए योजना बनाने, बेहतर निर्णय लेने और सावधानी बरतने में में मदद मिलती है।

आज का राशिफल से अशुभ या नकारात्मक संकेत मिले तो इसे संभावित चेतावनी मानकर सावधानी बरतें। इसके साथ ही किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से कुंडली दिखाकर राशि के अनुकूल उपाय भी कर सकते हैं।

दैनिक राशिफल का आधार मुख्य रूप से चंद्र राशि को माना जाता है। इसलिए दैनिक राशिफल में चंद्रमा का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ता है। लगभग हर सवा दो दिन में गोचर करने के कारण चंद्रमा जातक की दैनिक भावनाओं, मन की स्थिति और दैनिक कार्यों को प्रभावित कर सकता है।

राशिफल नया दृष्टिकोण दे सकता है, लेकिन यह आपकी समस्याओं का सीधा समाधान नहीं कर सकता है।

आज के राशिफल से करियर, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन आदि के बारे में महत्वपूर्ण संकेत मिलते हैं।

राशिफल की सटीकता वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है। इसे सामान्य अनुमान और मार्गदर्शन के तौर पर देखा जाना चाहिए।

जन्म कुंडली के अलग-अलग भाव जीवन के इन भिन्न-भिन्न पहलुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए सभी क्षेत्र का राशिफल अलग-अलग होता है।